फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच प्रतिशत स्टाम्प शुल्क के लिए संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्टांप शुल्क की प्रस्तावित बढ़ोत्तरी में संशोधन का खाका तैयार हो रहा है। ऐसा हुआ तो शुल्क 10 प्रतिशत से घट कर पांच प्रतिशत हो जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व के निर्देश के बाद महकमा ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए हर वर्ष स्टांप शुल्क में बढ़ोत्तरी होती है। सहायक महानिरीक्षक स्टांप कार्यालय ने पिछले वर्ष से शुल्क बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद वकील, नागरिक समेत अन्य संगठनों से आपत्ति मांगी गई। प्रस्तावित बढ़ोत्तरी का अधिवक्ता संगठनों ने तहसील मुख्यालयों में विरोध जताया। सदर तहसील के अधिवक्ता शुक्रवार को एडीएम वित्त राजस्व सीताराम गुप्त से मुलाकात की। उन्होंने स्टांप बढ़ोत्तरी को गलत बताया। कहा कि आपत्ति का निस्तारण नियम विरुद्ध हुआ है। एडीएम वित्त राजस्व ने उनकी बात को गौर से सुना। इसके बाद स्टांप की रेट लिस्ट को घटाने का वादा किया। इसके बाद अधिवक्ता वापस लौट गए। इस दौरान मोहम्मद जुमादीन, भारत भूषण गुप्त, नर्वदा चौहान, अंबरीश मणि, राजेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह, विष्णु मद्धेशिया समेत तमाम अधिवक्ता रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त ने कहा कि स्टांप शुल्क में संशोधन के लिए तैयारी शुरू हो गई है दो से तीन दिन में रेट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें