फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई हुई। छात्र शिक्षकों के पढ़ाने नहीं आने से नाराज थे। बुधवार को दोनों पक्षों को लार थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

स्वामी देवानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय मठ लार में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी छात्रों का हंगामा जारी रहा। छात्र शिक्षकों के नहीं आने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज हैं। कॉलेज खुलते ही छात्रों ने नारे बाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने फिजिक्स के शिक्षक व लैब प्रभारी से हाथापाई करने लगे। एक दौर की हाथापाई के बाद प्राचार्य कक्ष में छात्रों से वार्ता हो ही रही थी, इसी बीच एक स्टाफ ने सहयोग में कुछ युवकों को बुलवा लिया। बाहरी युवकों को आता देख कॉलेज के छात्र उग्र हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने छात्रों को किसी तरह शांत कराया। प्राचार्य डॉ. बीपीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सहायक लैब टेक्नीशियन से छात्रों की गाली-गलौज हुई थी। हाथापाई का आरोप निराधार है। बाहरी युवकों की बुलाने की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें