फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर दो जगहों पर दो अज्ञात शव मिले। एक को जीआरपी तो दूसरे को सदर कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लिया। दोनों के शिनाख्त की कोशिश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे चिरैया ढाले के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए लोगों ने एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस पहुंची। सीमा को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अंत में यह निर्णय हुआ कि घटनास्थल सदर कोतवाली में हैं। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस शव को ले गई। शव पर चोट का निशान नहीं दिख रहे थे। दूसरा शव अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे देखा गया। जानकारी मिलने पर पहुंची जीआरपी ने 45 वर्षीय शख्स का शव कब्जे में लिया। दोनों के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि एक शव कोतवाली क्षेत्र में था, दूसरा शव जीआरपी के इलाके में था। दोनों के शिनाख्त की कोशिश कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें