फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर पुलिस ने नवविवाहिता को किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार पुलिस ने रहस्यमय ढंग से गायब एक नवविवाहिता को 24 घंटे में बलिया से ढूंढ निकाला। बावनपाली गोसाई के रामकृपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके बेटे राकेश की शादी इसी माह हुई है। पुत्रवधू सोमवार की रात से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उप निरीक्षक सुभाष यादव को नवविवाहिता की खोज के लिए लगाया गया। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने पर पता चला कि वह लार थानाक्षेत्र की रहने वाली सहेली से अक्सर बात करती है। पुलिस ने सूत्रों के सहारे नवविवाहिता के सहेली से बात की। बातचीत में नवविवाहिता का लोकेशन बलिया में मिली। पुलिस ने उभांव थाने के हल्दीरामपुर गांव से उसे ढूंढ निकाला। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को भी पकड़ा है। थानेदार भीष्मपाल सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों पर गायब करने की तहरीर मिली थी। नवविवाहिता ढूंढ ली गई है। उसके पिता को भी बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें