फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट तैराकी प्रतियोगिता : दीपशिखा और रिशुराज ने गोरखपुर मंडल को दिलाए चार पदक

Sat, 22 Jun 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में चल रही है सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से सिद्धार्थनगर में चल रही सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता में जिले के भी दो खिलाड़ियों ने चार पदक जीते हैं। इन्होंने गोरखपुर मंडल की टीम से प्रतिभाग करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में अभ्यास करने वाली दीपशिखा ने बृहस्पतिवार को हुए चार गुणा 200 रिले फ्री स्टाइल इवेंट में कांस्य एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत जीता। वहीं, देवरिया के ही रिशुराज ने शुक्रवार को 1500 मीटर फ्री स्टाइल में तीसरा स्थान एवं चार गुणा 100 मीटर रिले में भी कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि अभी उनके कुछ इवेंट बचे हुए हैं। इसमें भी वे पदक जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके प्रशिक्षक गंगतेश्वर सिंह व देवानंद भारती ने शुक्रवार को बताया कि गोरखपुर मंडल की ओर से जिले के दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के समापन के बाद वापस आने पर जिला तैराकी संघ की ओर से इनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें