325 सीसी अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
मेहरौनाघाट। शुक्रवार की देर रात मेहरौना बार्डर पर पुलिस ने चार लोगों 325 सीसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लार थाना के मेहरौना चौकी प्रभारी राम गिरीश चौहान, कांस्टेबल दिनेश कौसधन व संजीत चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवक बोरे की गुट्ठी लेकर जा रहा था। पुलिस को संदेह हुआ तो युवक को रोक बोरे की तलाशी ली तो उसमें 60 सीसी शराब बरामद हुई। कुछ ही देर बाद वहीं दो युवकों को पुलिस ने 225 सीसी व एक युवक को 40 सीसी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम संजय राजभर, संजीत सिंह यादव निवासी मेहरौना व प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह निवासी मझवलिया नंबर 3 बताया। चौकी इंचार्ज राम गिरीश चौहान ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।