स्वच्छता मानकों पर खरे 38 विद्यालय होंगे पुरस्कृत
देवरिया। जनपद स्तर पर कुल 43 परिषदीय स्कूल शासन की ओर से निर्धारित स्वच्छता मानक पर खरे उतरे हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार ओवल आल कैटेगरी में आठ, सब कैटेगरी में 30 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके अलावा पांच चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित ग्रामसभा के प्रधानों के अलावा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गौरीबाजार के खंड शिक्षाधिकारी का चयन किया गया है। पांच जुलाई को इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
शासन की ओर से विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरा भरा करने को लेकर सरकार की ओर से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके लिए निर्धारित मानक भी बनाए गए हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए जिले के आठ विद्यालय वर आल कटेगरी में अव्वल पाए गए हैं। इसमें गौरीबाजार का कंपोजिट विद्यालय कटाई, बनकटा का कंपोजिट स्कूल बरईपार पांडेय, लार के कंपोजिट विद्यालय रावतपार अमेठिया, सलेमपुर के केंद्रीय विद्यालय चेरो, बनकटा के सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार, देवरिया सदर के एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर, बैतालपुर के महर्षि वशिष्ठ विद्यापीठ शामिल हैं। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सब कटेगरी वर्ग में देवरिया सदर के कंपोजिट स्कूल बढ़या बुजुर्ग, बनकटा के मनबोध पीएलएमवाई परसिया, भाटपाररानी के जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल जैतपुरा, देसही देवरिया के जेएच स्कूल हरैया, रामपुर कारखाना के प्राइमरी स्कूल करमहां, भलुअनी के पीएस बरडीहा चंदन, बरहज के कंपोजिट स्कूल हरनही व देवपार, भाटपाररानी के प्राइमरी स्कूल खामपार, बरहज के एमपीपीएस देवपार, गौरीबाजार के गंगोत्री पब्लिक स्कूल पानन कुंडा पथरहट, केजीबीवाई पथरहट व नेशनल इंटर कॉलेज चोरखरी बखरा, देवरिया सदर के सनबीम स्कूल, बीएन पब्लिक स्कूल हाईस्कूल, सलेमपुर के सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय व मानव स्थली हाईस्कूल, बैतालपुर के आरबीटी विद्यालय गढ़पुरवा जीआई स्टेट, देवरिया नगर क्षेत्र के एमएसएस सेंट्रल एकेडमी भुजौली कालोनी, संत पुष्पा स्कूल, कलिंद शिक्षण संस्थान न्यू कालोनी, संत पुष्पा हाईस्कूल शांतिनगर, स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, पीडी एकेडमी सीसी रोड, होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल सीसी रोड, भागलपुर के प्राइमरी स्कूल पिपरा पाठक व प्राइमरी स्कूल माथापार, रामपुर कारखाना के कंपोजिट स्कूल किशुनपाली व प्रज्ञा उच्च माध्यमिक विद्यालय, रुद्रपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल को चुना गया है। नवागत बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने शनिवार को बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के अलावा जिले के पांच प्रधानों एवं शिक्षकों को जिन्होंने स्कूलों को बेहतर बनाने में योगदान दिया हो, पांच जुुलाई को विकास भवन सभागार में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।