फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों और बुजुर्गों के घर जाकर मतदान कराएंगी 38 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों और बुजुर्गों के घर जाकर मतदान कराएंगी 38 पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

देवरिया। दिव्यांग तथा 80 वर्ष उम्र से ऊपर के मतदाताओं का मतदान कराने के लिए 38 पोलिंग पार्टियां गठित कर दी गई हैं। टीम उनके घर जाकर मतदान कराएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोस्टल बैलेट के लिए सातों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारियों व माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण शनिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्मिकों को उनके उत्तरदायित्व से अवगत कराया। साथ ही मास्टर ट्रेनर ने पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि 21 से 24 फरवरी के मध्य दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सातों विधानसभा सीटों के लिए 38 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। जिन दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के विकल्प को चुना है उनकी सूची विधानसभावार सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध करा दी गई है। पोस्टल बैलेट के दौरान प्रत्याशी अपने पोलिंग एजेंट की नियुक्ति कर सकेंगे। पोलिंग एजेंट डबल डोज से वैक्सीनेटेड होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी शेड्यूल के अनुसार मतदाताओं के घर पहुंचेगी और चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार मतदान की गोपनीयता को बरकरार रखते हुए वोट डलवाएगी। मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। बीएलओ मतदाता की पहचान करेगा और पोलिंग एजेंट भी मौके पर मौजूद रहेगा। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की अनुमति से प्रक्रियाओं को पूरा करने के पश्चात मतदाता के घर में बने विशेष कंपार्टमेंट में पोस्टल बैलट से मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान घर का कोई भी सदस्य मतदाता के साथ मौजूद नहीं रहेगा। वोट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि वोटिंग कंपार्टमेंट में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पोस्टल बैलेट से मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। प्रतिदिन आखिरी मतदाता के मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सील करके कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी में जमा कराना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए रूट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, पोस्टल बैलट के नोडल अधिकारी एवं सीआरओ अमृत लाल बिंद, डीपीओ केके राय, तहसीलदार रुद्रपुर अभयराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें