फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब और वारंटियों पर छापा, 365 गिरफ्तार

विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने कच्ची शराब के विरूद्ध चलाया अभियान, 365 अभ - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कच्ची शराब और वारंटियों पर छापा, 365 गिरफ्तार
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वालों और वांछितों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न थानों की पुलिस ने 24 घंटे में 365 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1200 लीटर अवैध शराब बरामद किया है और पांच सौ क्विंटल लहन नष्ट किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइंस पहुंचे जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और डीआईजी व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पकड़े गए लोगों के बारे में बताया कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग की टीम को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने रविवार को विभिन्न जगहों पर छापा मार कर 82 लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। विभिन्न ईंट भट्ठों और दियारा क्षेत्र में धधक रहीं करीब 28 भट्ठियों को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। जबकि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए 177 लोगों को पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है। वहीं, एनबीडब्लू के 97 वांछितों को पुलिस ने पकड़ा है। एसपी ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ करीब एक सप्ताह से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसमें महुआडीह, लार, बरहज, मईल, खामपार, बनकटा, रामपुर कारखना आदि थाना क्षेत्रों की कई जगहों पर पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की है। इन जगहों से काफी मात्रा में कच्ची शराब, लहन बरामद हुआ है। यह अभियान निरंतर चलेगा, ताकि अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसी जा सके। इस दौरान सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कपिलमुनि सिंह, जिलाजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें