फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरी-भरी वसुंधरा के लिए लगाए 33 लाख पौधे

Thu, 10 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल दर्ज की गई। नगर पंचायत बरियारपुर में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष कार्यक्रम में सूबे के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी रतनपाल सिंह एवं नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार शुक्ला ने पौधरोपण कर महाअभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर 33.454 लाख पौधारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष 33.473 लाख पौधे रोपित किए गए। जनपद में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनमानस की सहभागिता से चलाए गए इस वृहद अभियान में उत्साह संग लोगों ने प्रतिभाग किया। पौधरोपण के बाद बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। जिस प्रकार जल जीवन के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार स्वच्छ वायु के लिए वृक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि वन महोत्सव केवल प्रतीकात्मक पौधारोपण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य जनमानस में पौधों के संरक्षण एवं देखभाल की चेतना विकसित करना होना चाहिए। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिवस का कार्य नहीं बल्कि एक दीर्घकालिक जिम्मेदारी है।
एसपी विक्रांत वीर ने पौधारोपण कर पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। उधर प्रभागीय वन अधिकारी कासरला राजू के नेतृत्व में पूरे जिले में इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नपाध्यक्ष अलका सिंह, बरहज नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
तरकुलवा संवाद के अनुसार शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी में प्रधानाचार्य डॉ.स्वतंत्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कार्य महान एक वृक्ष दस पुत्र समान के जयघोष के साथ अभियान का शुभारंभ किया। पथरदेवा विकास खंड के रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा मेंप्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने 70 पौधे रोपित किए गए।
बीडीओ और प्रमुख ने किया पौधरोपण
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग संवाद के अनुसार बनकटा ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख बिंदा देवी, बीडीओ राजीव गुप्ता और सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें