फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ड्यूटी में लापरवाही पर लाइन हाजिर किए गए 32 पुलिसकर्मी

Tue, 11 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के चलते 32 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। ऑनलाइन उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक पुलिसकर्मियों के संबंध में मिली शिकायतों और गोपनीय रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। साथ ही, पुलिस लाइन में तैनात 60 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में पिछले कुछ समय से कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। कुछ के खिलाफ शिकायतें भी अधिकारियों तक पहुंची थीं। इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात एसपी अभिजीत आर. शंकर की ओर से जारी आदेश में 32 पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें