फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरे पोल, गुल रही बिजली

विज्ञापन
हाईवोल्टेज तार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विज्ञापन

एकौना। गुरुवार की देर शाम आई तेज आंधी में कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए। इससे दोआबा और कछार क्षेत्र के सौ गांवों में बिजली गुल रही। शुक्रवार को पूरे दिन बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगे रहे। लेकिन, देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। पचरूखा फीडर से जुड़े गांवों में बिजली नहीं मिलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। क्षेत्र के रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर जोगिया गांव के करीब, पचरूखा, करहकोल आदि जगहों पर पोल टूट गए। इस बाबत एसडीओ एके पाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सलेमपुर/भटनी। तेज आंधी-पानी के बाद गुरुवार की देर शाम से नगर समेत तहसील क्षेत्र के गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। शुक्रवार को भी बारिश होने से फाल्ट ठीक नहीं हो सका। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तेज आंधी से कई जगह फाल्ट आया। सलेमपुर सब स्टेशन के लार फीडर व भागलपुर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों फीडरों के हजारों उपभोक्ता अंधेरे में रहे। वहीं, भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर और बलुआ अफगान फीडरों को भी आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार सुबह नगर सहित कुछ गांवों में फाल्ट ठीक कर सप्लाई चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन पुन:बारिश होने के कारण फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका। जेई गोरख प्रसाद गुप्त ने बताया कि पेट्रोलिंग की जा रही है। जल्द ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर, भागलपुर ब्लाक के करीब 50 गांवों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भागलपुर में कुंडौली से सप्लाई दी जाती है, जिससे भागलपुर, इशारू, बलिया, जिरासो, देवसिया, नरियांव, गोडंवली आदि गांवों तक बिजली पहुंचती है। कटौती से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


30 घंटे से 300 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। तेज गर्मी के बीच गुरुवार की शाम अचानक बदले मौसम में तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। तरकुलवा बिजली उपकेंद्र से करौदी बाजार के बीच लगभग 20 जगह बिजली के तार गिर गए हैं। गौरकोठी, गुद्दीजोर, रामपुर अवस्थी, चमनपुरा, उदयपुरा, मुजहना, लंगड़ा, नौतन, दलान, सरोरा, करौदी बाजार सहित 300 गांवों में लोगों को शुक्रवार की देर शाम तक बिजली नहीं नसीब हो पाई थी। तरकुलवा बिजली उपकेंद्र के जेई संदीप ने बताया कि आंधी से टूटे तारों को सही कराया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें