फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूवांसे चेहरे पर लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो देवरिया...
विज्ञापन

---

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सूखे की आशंका से सहमे किसानों को इंद्रदेव ने राहत दी। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से फसलें सराबोर हो गईं। गर्मी और उमस से भी राहत मिली।
पखवारे भर से जिले में बारिश नहीं हुई थी। धान की फसल दाना लिए नमी के अभाव में सूखने लगी थी। पौधे के विकास के लिए मिट्टी में नमी नहीं थी। हालांकि, किसान नलकूपों से सिंचाई कर रहे हैं लेकिन उससे फसल की पानी जरूरत नहीं पूरी हो रही है। डीजल के दाम भी बढ़ गया है। ऐसे में किसान दोहरी मार झेल रहा था। गुरुवार की शाम पूरब से काले बादल छाए और इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को दिन में रूक-रूककर झमाझम बारिश होती रही। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि इससे धान की फसलें पूरी तरह से लहलहा उठेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें