फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाककर्मियों ने पीएम की फोटो रखकर की श्रद्धांजलि सभा

विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवक संघ ने प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं किए जाने से नाराज डाककर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इससे जिले के सभी डाक कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा और अभ्यर्थियों के आगामी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, रजिस्ट्री, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि का वितरण नहीं हो सका। डाककर्मियों ने शहर में मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला। प्रधान डाकघर परिसर में प्रधानमंत्री की फोटो पर फूल चढ़ाकर शोक मनाया।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर पर मंडलीय कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह भूख हड़ताल पर बैठे रहे। प्रांतीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जब तक ग्रामीण डाक कर्मचारियों की मांगें नहीं मान ली जाती, हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। मंत्री अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देवरिया व कुशीनगर जिले के डाककर्मी 22 मई से हड़ताल पर हैं। अभी तक किसी भी डाक प्रशासन के अधिकारी ने भूख हड़ताल पर बैैठे कोषाध्यक्ष का हालचाल तक लेना मुनासिब नहीं समझा। जुलूस एवं हड़ताल में पंकज सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सुनील यादव, रत्नाकर शुक्ला, रामपरीखन, ओमप्रकाश, असगर अली, लालजी, ओमप्रकाश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रामप्रताप सिंह, गोविंद यादव, श्यामबिहारी गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, संजय यादव, गुल मुहम्मद, राजनाथ सिंह, हरिशंकर तिवारी, धनंजय चौहान, नंदीष राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें