फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे ठप रही आपूर्ति लोग गर्मी से बेहाल हुए

विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उमस भरी गर्मी में बिन बिजली सोमवार को आधे शहर के लोग पूरे दिन परेशान रहे। निर्माणाधीन फोरलेन पर तार-पोल की शिफ्टिंग के चलते सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली देर शाम बहाल हुई। लगातार दस घंटे की कटौती से इंवर्टर-बैटरी भी जवाब दे गए। 
विज्ञापन

किसी ने हाथ पंखा का सहारा लेकर राहत पाई तो कोई पसीने से तरबतर होकर व्याकुल रहा। लोग इस गर्मी में कटौती के लिए जिम्मेदारों को कोसते रहे। फोरलेन निर्माण के कारण बीच सड़क पर लगे तार को सड़क के किनारे पोल पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते भटवलिया बिजली घर से जुड़े मोहल्लों की आपूर्ति अक्सर प्रभावित रह रही है। सोमवार को तल्ख धूप और गर्मी से जहां लोग परेशान रहे। वहीं सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दस घंटे तक शहर के सिविल लाइन, कोतवाली रोड, तिलक रोड, मोहन रोड, अर्जुन रोड, राघव नगर, भटवलिया, रामनाथ देवरिया मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी से परेशान दुकानदार व लोग बिजली निगम को कोस रहे थे। कोतवाली में बिजली नहीं होने से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई घंटों ठप रही। बिजली नहीं मिलने से लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा। लोगों का आरोप है कि तार शिफ्टिंग के नाम पर दोपहर में बिजली की कटौती भारी पड़ रही है। भटवलिया उपकेेंद्र के जेई रोशन कुमार ने बताया कि बिजली का तार शिफ्ट करने के लिए सुबह 10 से शाम को आठ बजे तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से शटडाउन लिया गया था। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें