दूर संचार सलाहकार समिति के बैठक में उपस्थित दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्य व अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में नेटवर्क की समस्या का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने महकमे पर लापरवाही का आरोप लगाया। अधिकारियों ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया।
ओसीबी टेलीफोन एक्सचेंज स्थित सभागार में सोमवार की दोपहर तीन बजे से दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्यों की मीटिंग शुरू हुई। टीडीएम जीपी तिवारी ने विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि बीटीसी के संचलन में लापरवाही बरती जाती है। इसके चलते नेटवर्क काम नहीं करता है। बात करते समय अचानक कॉल ड्रॉप हो जाती है। लल्लन मिश्र ने कहा कि पडरौना में कुछ इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क काम नहीं करता है। रामाज्ञा चौहान ने खोराराम इलाके में आए दिन हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। कामेश्वर तिवारी ने कहा कि मरकड़ा इलाके में कई दिनों से बीएसएनएल की सर्विस ठप है। रामनयन ने गढ़वा मिश्र इलाके में मोबाइल सर्विस के दिक्कतों को बताया। इस दौरान मंडल अभियंता आरके सिंह, एसडीओ पीके मल्ल के अलावा नीरज शाही, जितेंद्र प्रताप राव, अवधेश सिंह, कामेश्वर तिवारी, मारकंडेय शाही आदि सदस्य रहे।