फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ और कबड्डी में देवरिया ब्लॉक अव्वल

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय के दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपदस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को हुई। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम सुजीत कुमार ने पिछले वर्ष की विजेता को मशाल सौंपकर की। पहले दिन दौड़, खो-खो और कबड्डी में देवरिया ब्लॉक का दबदबा रहा। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अक्षय और प्रतिमा ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर में सचिन और प्रतिभा, 400 मीटर में विकास और रोशनी, 600 मीटर में शिवानंद अव्वल रहे। लांग जंप में श्वेता विश्वकर्मा और तबस्सुम का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में देवरिया विजेता, प्राथमिक वर्ग की 500 मीटर दौड़ में सन्नी और रानी, 100 मीटर में मुकेश और रानी, 200 मीटर में अहमद और अंतिमा चैंपियन रहे। 400 मीटर दौड़ में मनोहर और अन्नू ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो और कबड्डी में देवरिया और भागलपुर ने बाजी मारी। इस दौरान डॉयट प्राचार्य अरुण कुमार, बीएसए उपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य पीके शर्मा, संजय सिंह, शिवाकांत मिश्र, प्रभात श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, अनूप त्रिपाठी, पंकज सिंह, रंजय पांडेय, फारूख अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें