फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी फिजा बनाने वाले होर्डिंग्स और बैनर हटने लगे

विज्ञापन
सुभाष चौक से चुनाव होर्डिंग हटाए जाने के साफ हुआ चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन पूरे रौ में आ गया है। चूंकि इस दौरान प्रशासन पर राजनीतिक दबाव नहीं के बराबर हो जाता है, इसलिए वह सभी दलों को एक समान रूप से देखने लगता है। शुक्रवार की रात से ही शहर में होर्डिंग्स और बैनर हटाओ अभियान शुरू हो गया। सुभाष चौक के पास नेताओं के लगे पर्वों पर बधाई देने वाले बैनर और होर्डिंग्स हटा दिए हैं। हालांकि शहर के कई इलाकों में अब भी मतदाताओं को आकर्षित करने वाले बैनर और होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका है तो नौ नगर पंचायत। इसमें बरियारपुर नवसृजित नगर पंचायत है। पिछले एक साल से कोई भी पर्व पड़ने पर नगर निकाय चुनाव लड़ने की तमन्ना रखने वाले नेता शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाते थे ताकि मतदाताओं में यह संदेश जाए कि वह भी मैदान में उतरने वाले हैं। दशहरा से तो होर्डिंग्स और बैनर लगाने की धूम आ गई थी। शहर में जगह-जगह नेताओं के होर्डिंग्स और बैनर लगे थे। कोई भी चौक-चौराहा ऐसा बचा नहीं था जहां पर मतदाताओं को पर्वों की बधाई देने वाले होर्डिंग्स न लगे हों। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। जिले में 26 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा, इस लिहाज से प्रशासन तैयारियां करने में लग गया है। शुक्रवार की रात को शहर के कई चौराहों से नेताओं के बैनर और होर्डिंग्स हटाए गए। शनिवार को भी यह अभियान चला। होर्डिंग्स लगाने वाले नेता भी आचार संहिता के दायरे में फंसने से बचने के लिए खुद ही होर्डिंग्स और बैनर हटवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें