फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कारखाना इलाके से गायब अधेड़ का कसया में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना इलाके के पिपरा दौला कदम गांव के बड़हरी टोला से गायब हुए अधेड़ का शव कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र में मिला है। कसया पुलिस की सूचना के बाद शनिवार को पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बड़हरी टोला के रहने वाले रामकिशुन गिरी मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। 18 अक्टूबर की शाम पांच बजे घर से यह कहकर निकले की कुछ देर में लौट आएंगे। आधी रात तक नहीं आए तो पत्नी मैना देवी ने रामपुर कारखाना पुलिस को पति के गायब होने की सूचना दी। परिवारवाले रामकिशुन की तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार को कसया पुलिस ने सपहा रोड पर एक होटल के पास धान के खेत से रामकिशुन का शव बरामद किया। उसके पास मोबाइल मिला, जिसके जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। उसकी पांच बेटियां गुड़िया, किरन, अनामिका, ज्योति और पूजा हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें