फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेलमेटधारियों को नहीं मिला पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नो हेलमेट, नो पेट्रोल का पहले ही दिन असर दिखा। बगैर हेलमेट वाले लोगों को सोमवार को पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिला। ऐसे में किसी ने हेलमेट मांगकर तो किसी ने खरीदकर पंपों पर गाड़ियों में तेल भराया। कर्मचारियों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि बिना हेलमेटधारी पेट्रोल लेने के लिए कर्मचारियों से लड़ाई-झगड़ा न कर सकें।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस प्रशासन ने 11 सितंबर से बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने की ताकीद पहले ही कर रखी थी। सोमवार की सुबह से ही पुलिस प्रशासन अपने फैसले पर अमल कराने के लिए सक्रिय हो गई थी। शहर के हर पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही बोर्ड लगाया गया था नो हेलमेट, नो पेट्रोल का। दो पहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट न देख पंप कर्मियों ने पेट्रोल देने से साफ इंकार कर दिया। लोग यह कहते रहे कि कल से हेलमेट पहनकर चलेंगे, आज पेट्रोल दे दीजिए, लेकिन पंपकर्मियों ने एक न सुुनी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को देख किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे कर्मचारियों से उलझ जाए।
इनसेट
...और खोज लिया जुगाड़
कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री कम होने से कर्मचारियों ने जुगाड़ खोज लिया। बिना हेलमेट के आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पंप कर्मी खुद ही हेलमेट उपलब्ध करा देते थे। तेल भराकर जब लोग थोड़ी दूर जाते थे तो पंप कर्मी उनसे हेलमेट ले लेते थे। यह खेल दिनभर चलता रहा। पुलिसकर्मी सबकुछ जानकर भी अनजान बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें