फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक से पहले रोक लिए गए धनगर, बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। रेलवे ट्रेक जाम करने जा रहे धनगर समाज के लोगों को पुलिस फोर्स ने रोक दिया। एसडीएम ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने के आश्वासन दिया। इसके बाद धनगर समाज के लोग वापस लौट गए। उन्होंने 15 दिन में प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धनगर गड़ेरिया जाति के लोगों की जुटान रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते हुए सिविललाइंस में आएं। जुलूस की शक्ल में मोतीलाल रोड के आगे पहुंचें थे कि एसडीएम सदर के साथ पुलिस और आरपीएफ ने रोक लिया। इसके चलते कसया रेलवे क्रॉसिंग के ट्रेक पर नहीं पहुंच सके। एसडीएम सदर राकेश सिंह ने धनगर समाज के लोगों को समझाया। हालांकि धनगर समाज के लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। एसडीएम सदर के मान मनुहार के बाद धनगर समाज के लोग राजी हुए। उन्होंने कहा कि 15 दिन में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करा दिया जाएगा। इसके बाद धनगर समाज के लोग वापस लौटें। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष रामविलास धनगर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल धनगर, रामजनम पाल, रामविलास, रविंद्र पाल, अभिमन्यु पाल, जितेंद्र धनगर, मिथुन पाल, सुदीन पाल, संदीप धनगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें