फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लोहिया नगर में एक दुकानदार को पड़ोसी ने लाठी-डंडे से पीट दिया। घायल दुकानदार को उसके परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। दुकानदार ने पड़ोसी व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लोहिया वार्ड निवासी विनोद मद्घेशिया ने पड़ोसी पर सड़क अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने कोतवाल व ईओ को निर्देश दिया था कि सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाए। इससे पड़ोसी नाराज हो गया। विनोद शुक्रवार को दुकान में बैठा था। इसी बीच पड़ोसी दुकान में आया और विनोद से भिड़ गया। उसने लाठी से दुकानदार की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने पहुंच कर दोनों को शांत कराया। लाठी से पिटाई के चलते विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने कोतवाली में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें