फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुश्ती और हॉकी के लिए चुने गए 30 खिलाड़ी

Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कुश्ती के ट्रायल में जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
देवरिया। जिला स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती एवं जिला स्तरीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स मंगलवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें कुश्ती और हॉकी के लिए 30 खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

कुश्ती के इवेंट में 32 और महिला हॉकी में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के बाद कुश्ती के प्रत्येक इवेंट में 10-10 खिलाड़ी और हॉकी में 10 खिलाड़ी चुने गए। चयनित सभी खिलाड़ियों को 19 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा।
ट्रायल के दौरान कुश्ती फ्री स्टाइल में हिमांशु मणि त्रिपाठी, प्रवीण मिश्रा, तन्मय तिवारी, अनिकेत, अभय सिंह, अमूल यादव, विराट यादव, सत्यम यादव, अजीत यादव, यश यादव चुने गए।
विज्ञापन

कुश्ती ग्रीको रोमन शिवम यादव, ऋषिकेश यादव, अंश प्रताप सिंह, आगाष सिंह, आदर्श मिश्रा, अंशु यादव, आदित्य सिंह, अंकुर पाण्डेय, विराट शाही, शाहिल कुमार आदि चयनित हुए।
महिला हॉकी में चयनित खिलाड़ी में निक्की विश्वकर्मा, रोशनी राजभर, सिमरन खातून, सुन्दरी, ज्योति, प्रियांशी कुशवाहा, आंचल गुप्ता, साक्षी कुशवाहा, महिमा यादव, प्रीति कुशवाहा शामिल रहीं। यह चयन ट्रायल क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अकरम सिद्दीकी की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें