फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेज, 30 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 112

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण तेज, 30 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 112
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बाजारों में भीड़ जुट रही है और ग्राम पंचायत चुनाव प्रचार में लगे लोग लापरवाह बने हुए हैं। बस स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थानों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिना मॉस्क के घरों से निकल कर लोग घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन लोगों पर असर नहीं है। जनपद में महानगरों सहित अन्य प्रांतों से आने वालों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6900 हो गई है। जबकि 6692 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित 45 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 112 हो गई है।
परिवार में सभी की आई निगेटिव रिपोर्ट
देवरिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान खुखुंदू क्षेत्र के असना गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार छह लोगों की एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच कराई। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मृतक शिक्षक की पत्नी गीता का कहना है कि उनके पति संक्रमित जरूर थे, लेकिन मौत से पहले हुई जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें