फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची, मतदान आज

Tue, 01 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के 364 ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सोमवार को चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। देर शाम तक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई। उधर, देर शाम तक पोलिंग पार्टी अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर      पहुंच गईं।
विज्ञापन

देवरिया, बैतालपुर, गौरीबाजार और रुद्रपुर में 1074 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 4:30 बजे चलेगा। चार विकास खंडों के 364 ग्राम प्रधान पद के लिए 2477 प्रत्याशी, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3579 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इन विकास खंडों के 626780 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ड्यूटी स्लिप हासिल करने उमड़े मतदान कार्मिक ः महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से सदर विकास खंड के लिए पोलिंग     पार्टी रवाना हुई। ड्यूटी स्लिप हासिल करने के लिए मतदान कार्मिक सुबह 10 बजे तक पहुंच गए थे। रिटर्निंग अधिकारी     आरएन सिंह ने मतदान कार्मिकों को रवाना कराया। दोपहर एक बजे प्रेक्षक सत्यभान कॉलेज परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

एएसडीएम अभिनव रंजन ने तैयारियों के बारे में बताया। कुछ देर रुकने के बाद प्रेक्षक यहां से दूसरे ब्लॉक के लिए रवाना हो गए। अंवरा चौरी स्थित बीआरसी से बैतालपुर जबकि गौरीबाजार के देवगांव स्थित इंटर कॉलेज से दोपहर तक पोलिंग पार्टी रवाना     हो गई।
ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों का भाग्य आज कैद होगा ः दूसरे चरण के विकास खंडों के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सोमवार को मतदान की तैयारियों में लगे रहे। अपने समर्थकों से बूथों का हाल जाना। गांव के टोले के वोटों का हिसाब-किताब किया। सबसे ज्यादा फोकस मतदाताओं से अपने पाले में मतदान कराने का था। हर  कोई जीत का समीकरण बनाता रहा। इसके साथ ही सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मतदाताओं को सहेजने में जुट गए। गिले- शिकवे भुलाकर मतदान करने की अपील की। इसके अलावा गांव की प्रधानी अपने टोले पर कायम रहे। इसके लिए रात भर हर संभव कोशिशों को आजमाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें