फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 257 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 257 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद के 23 केंद्रों पर रविवार को लक्ष्य 2300 के बदले 257 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोग शामिल हैं। हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई।
जिले में कोविड से बचाव के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अधिक लोगों को टीका लगाने की कोशिश कर रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवा, सोमनाथ, रामनाथ देवरिया सहित जनपद के विभिन्न केंद्रों पर टीका लगाया गया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 33 किशोर, 24 युवा व 45 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 90 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 105 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 79 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 26 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें