फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बूथों से गायब मिले 25 बीएलओ, दो दिन का वेतन बाधित

Thu, 14 Nov 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर बूथ से अनुपस्थित पाए गए 25 बीएलओ का दो दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई नौ और 10 नवंबर के विशेष अभियान तिथियों पर बीएलओ की अनुपस्थिति के कारण की गई है।
जिलाधिकारी ने यह निर्णय निर्वाचन पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उच्च प्राथमिकता के तहत लिया है। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित बीएलओ का वेतन बाधित करते हुए इस कार्यवाही की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ को अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें