फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा
विज्ञापन

फोटो समाचार...
कथाव्यास राधेश्याम शास्त्री ने पहले दिन भागवत के महात्म्य पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामलीला मैदान में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व मालवीय रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली।
शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए कलश यात्रा कथास्थल पर पहुंची। यहां विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित हुआ। अपराह्न कथा की शुरुआत हुई। व्यासपीठ से वृंदावन से आए पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान का साक्षात विग्रह है भागवत। इसके दर्शन, पूजन एवं श्रवण से कल्याण होता है। भक्ति महारानी के बेटे ज्ञान वैराग्य जब बूढ़े हो जाते हैं तो भागवत अनुष्ठान से ही भक्ति महारानी का दुख दूर होता है। बड़े से बड़ा पापी और जो मरने के बाद प्रेतयोनि में चला जाए, ऐसे पापी का उद्घार भागवत श्रवण से ही होता है। अगले प्रसंग में उन्होंने धुंधकारी, शुकदेव जन्म, महात्मा भीष्म एवं श्रीकृष्ण के द्वारिका प्रस्थान प्रसंग की कथा विस्तार से सुनाया। कलश यात्रा में अधिवक्ता लालबाबू श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल, मोहनलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्त, मनीष कुमार, राजेश कुमार, देवेंद्र, दीपांशु, सुधांशु, सुमित कुमार, उज्ज्वल, राधिका देवी, कमलावती, सोनम, सरस्वती, लक्ष्मी श्रीवास्तव, दुर्गावती देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुंसिफ कॉलोनी में 28 से शुरू होगी कथा
देवरिया। मुंसिफ कॉलोनी में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 मार्च से होगा। आयोजक इंद्र कुमार दीक्षित, राधेकृष्ण दीक्षित व महाश्रय तिवारी ने सोमवार को बताया कि 28 मार्च से शुरू होकर कथा चार अप्रैल तक चलेगी। वाराणसी से आए कथावाचक पंडित मानस मणि शास्त्री प्रतिदिन शाम पांच से रात्रि नौ बजे तक कथा सुनाएंगे। इसके पूर्व शुभारंभ के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें