फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 सिपाही-दरोगा बाहर जाएंगे चुनाव ड्यूटी में

विज्ञापन
विज्ञापन
400 सिपाही-दरोगा चुनाव ड्यूटी में बाहर जाएंगे
विज्ञापन

प्रथम चरण में गौतमबुद्धनगर और दूसरे चरण में आगरा जाएंगे
चुनाव सेल की ओर से तैयार की जा रही है सूची
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले के 400 सिपाही और दरोगा बाहर के जिलों में चुनाव ड्यूटी में जाएंगे। चुनाव सेल की ओर से इनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। प्रथम और द्वितीय चरण में इनकी ड्यूटी लगाई गई है। छह अप्रैल को ये चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रथम चरण में 11 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर जिले में मतदान होगा। इस चुनाव में जिले के 19 दरोगा, 19 हेड कांस्टेबल और 360 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। वहां मतदान कराने के बाद यही लोग दूसरे चरण में 18 अप्रैल को आगरा जिले में मतदान कराएंगे। पुलिस लाइंस में स्थापित चुनाव सेल की ओर से इनकी ड्यूटी लगा दी गई है। छह या सात अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए ये रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


मॉनीटरिंग में जाएंगे एक सीओ
चुनाव ड्यूटी में जाने वाले एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मॉनीटरिंग के लिए एक सीओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। वे ही सभी को यहां से लेकर गौतमबुद्धनगर और आगरा जाएंगे। अभी सीओ का नाम तय नहीं हो पाया है। रवानगी से पहले सीओ का नाम तय हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट
प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव में जिले के 400 सिपाही-दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। एक सीओ इनको लेकर जाएंगे। दोनों चरण के चुनाव के बाद ये जिले में लौट आएंगे।
- शिष्यपाल, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें