फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष चार, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के लिए दो-दो ने किया पर्चा दाखिल

विज्ञापन
बीआरडी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियो ने बुधवार को नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को गहमागहमी के बीच नामांकन शुरू हुआ। प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की। संयुक्त मंत्री पद के लिए केवल एक प्रत्याशी प्रिंस कुमार जायसवाल के नामांकन करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हुए बवाल को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। नामांकन सुबह 10.30 से शुरू हुआ तो अपराह्न दो बजे चला। चुनाव अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र गौड़ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुशील यादव, मनीष सिंह, जयसिंह यादव व अभिनव सिंह, उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार शर्मा व प्रिंस कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए आत्मानंद यादव व रविशंकर नाथ त्रिपाठी ने अपनी दावेदारी पेश की। संयुक्त मंत्री के लिए केवल एक प्रत्याशी प्रिंस कुमार जायसवाल ने पर्चा भरा। पुस्तकालय मंत्री के लिए बृज कुमार यादव व अमित तिवारी, संकाय प्रतिनिधि के लिए सितेश कुमार चौधरी व मनीष पटेल ने कृषि संकाय और राहुल दुबे ने शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए अकेले पर्चा दाखिल किया। ऐसे में राहुल का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होंगे। आपत्ति दाखिल एवं पर्चा वापसी 13 सितंबर तक सुबह 10.30 से अपराह्न दो बजे तक और 14 सितंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची अपराह्न तीन बजे के बाद घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें