फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड पर भारी पड़ा मकर संक्रांति का उमंग

विज्ञापन
मकर संक्रांति के पर्व पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ठंड पर मकर संक्रांति का उमंग भारी पड़ा। सुबह-सुबह लोगों ने स्नान कर दान पुण्य किया। शहर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। मंदिरों अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। कांय कुंज वैश्य मोदनवाल समाज की ओर से बस स्टैंड के समीप खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मोदनवाल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दिनेश मोदनवाल, आलोक मोदनवाल, आनंद मोदनवाल, उमेश मोदनवाल, दीपक आदि मौजूद रहे। ब्राइट फ्यूचर की ओर से जिला अस्पताल के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को खिचड़ी खिलाई गई। इस दौरान रोहित राय, रजनीश राय, ज्ञान गुप्ता, अमित यादव, विकास चौरासिया आदि मौजूद रहे। वहीं सब्जी मंडी में भी मकर संक्रांति पर सहभोज का आयोजन हुआ। सुबह से शाम तक चले सहभोज में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा हनुमान मंदिर, शिव मंदिर समेत कई धार्मिक स्थानों पर खिचड़ी खिलाई गई।
विज्ञापन

इनसेट
बंदियों को बांटा कंबल
देवरिया। मकर संक्रांति के अवसर जिला कारागार में कैदियों में कंबल वितरण किया गया। भाजपा नेता पवन उपाध्याय ने 200 से अधिक कंबल बंदियों के बीच वितरण किया। इस दौरान हीरो शुक्ला, पुनीत पाठक, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
इनसेट
व्यवसायियों ने लोगों को खिलाया खिचड़ी
खुखुंदू। मकर संक्रांति पर सोमवार को कस्बे के व्यवसायियों ने लंगर लगाकर लोगों को खिचड़ी खिलायी। दिन में 11 बजे से लंगर शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। लंगर में हिंदू और मुस्लिमों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खिचड़ी पर्व पर लंगर की तैयारी में बाजार के व्यवसायी सुबह से लगे थे। कार्यक्रम के आयोजक राजेश बरनवाल और नारद मद्धेशिया ने पूरे बाजार में घुमकर दुकानदारों से लंगर में हिस्सा लेने की अपील की थी। इसके बाद सभी लोग प्राथमिक स्वास्थ्य के समीप कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुए। क्षेत्र के सभी लोग एक साथ बैठकर खिचड़ी का स्वाद चखा। इस दौरान संजय मद्घेशिया, श्रवण बरनवाल, नारद मद्धेशिया, सुभाष कुशवाहा, जग्गन, भगवान गुप्ता, शाकिर अली अंसारी, छोटे ठठेरा, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें