फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती:दिन का चैन और रात की नींद गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली की कटौती से मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यू कॉलोनी मोहल्ले के सैकड़ों घरों में रात भर बिजली गुल रही। इमरजेंसी कटौती ने दिक्कतों को और बढ़ा दी है। पानी तक के लिए लोग तरस रहे हैं। रात की नींद और दिन का सुकून छीन गया है। विद्युत विभाग के खिलाफ उपभोक्ताओं में गुस्सा है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी गरुड़पार नई बस्ती इलाके में मंगलवार की रात को टेक्निकल फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हो गए। सब-स्टेशन में जानकारी देने के बावजूद खराबी दूर नहीं हुई। उमस और गर्मी ने दिक्कत को और बढ़ा दी। छतों और मोहल्लों की गलियों में टहलकर रात गुजारना पड़ा। कंट्रोल रूम के निर्देश के बाद शहरी इलाकों में बुधवार को सुबह पांच बजे बिजली गुल हो गई। रामलीला मैदान, भटवलिया, नाथ नगर और पुरवा चौराहा सब स्टेशन से जुड़े मोहल्लों के उपभोक्ता परेशान हो गए। सुबह की तैयारियों में बिजली कटौती बाधा बन गई।
बच्चों को स्कूल और नाश्ता तैयार करने में भेजने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके पूर्व रात 12 बजे के बाद भी कटौती की गई थी। उमस और गर्मी ने परेशानियों को और बढ़ा दी। सुबह 7.15 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। कुछ देर के बाद शहर के इंदिरा नगर के पीछे देवरिया खास मोहल्ला स्थित इंटर कॉलेज के पास जंफर जलने से केबिल शार्ट सर्किट कर गया। उपभोक्ता ने सब-स्टेशन में जानकारी दी। इसके चलते हनुमान मंदिर और भुुजौली फीडर की आपूर्ति रोकनी पड़ी। बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कराने में मशक्कत करनी पड़ी। दिन में 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें