फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। एसडीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई की कमी रही। लैब टेक्निशियन और एक डॉक्टर गायब मिले। सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए चिकित्साधीक्षक को हिदायत दी।
विज्ञापन

सीएचसी पर डॉक्टर और कर्मचारियों की ड्यूटी पर समय से नहीं आने की शिकायत किसी ने एसडीएम से किया था। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे एसडीएम सीएचसी पहुंचे। इस दौरान आवास पर मौजूद फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय आनन-फानन में गली के रास्ते अस्पताल में दाखिल हो गए। निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी थी। चिकित्साधीक्षक पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम ने सफाई कराने के लिए निर्देश दिया। लैब टेक्निशियन उमेश चंद्र तिवारी और चिकित्सक डॉ. मयंक ड्यूटी से गायब मिले। चिकित्साधीक्षक ने डॉ. मयंक के छुट्टी पर होने की बात कही। एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि अस्पताल में गंदगी मिली और एक कर्मचारी गायब था। कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें