फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : 21,784 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण : 21,784 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। जिले में शनिवार को 472 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 21 हजार 784 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथ कार्यालय परिसर तथा न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं चिह्नित विद्यालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीका लगाया गया। जनपद में 1017 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 64 हेल्थ केयर वर्कर, 313 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 640 लोग शामिल रहे। वहीं 4605 किशोर, 3080 युवा, 753 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1631लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 10698 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोग से शीघ्र टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही बच्चों के टीकाकरण में आई तेजी
रामपुर कारखाना। नौवीं से 12 तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल खुलते ही टीकाकरण में तेजी आ गई है। शनिवार को रामपुर कारखाना क्षेत्र के तीन स्कूलों में ही डेढ़ सौ बच्चों को टीका लगाया गया। एमएसएआरएन स्कूल में फार्मासिस्ट सद्दाम ने 40, जनता इंटर कॉलेज में 60, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में 50 छात्रों को टीका लगाया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने छात्रों से प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें