फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर्स शिविर में प्रतिभागियों ने लगाया तंबू, बनाया लजीज व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने बनाया लजीज व्यंजन
विज्ञापन


महिला पीजी कॉलेज में रेंजर प्रशिक्षण शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में चल रहे रेंजर प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को छात्राओं की 12 टोलियों ने अपने-अपने कनात लगाकर लजीज व्यंजनों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एवं डॉ. शशिप्रभा गुप्ता ने एक-एक कनात का निरीक्षण कर छात्राओं से इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

डॉ. शशिप्रभा गुप्ता ने छात्राओं के हस्तशिल्प कार्यों की खूब सराहना की और उन्हें बाढ़ या अन्य संकट की घड़ी में रोवर्स एंड रेंजर की ओर से किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। साथ ही जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए किए जाने वालों कार्यों को बताया। उन्होंने सांप काटने पर रेंजर को क्या करना चाहिए सहित अन्य सवाल भी छात्राओं से किए। मौके पर छात्राओं ने लिट्टी, चोखा, पूड़ी-सब्जी, दही बड़ा, इडली सांभर का भी प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. अंजलिका निगम ने बताया कि 30 अक्तूबर को शिविर का समापन होगा। इस दौरान डॉ. उषा श्रीवास्तव, रेंजर प्रभारी डॉ. अंजन, राजेश भारती, डॉ. रीना सिंह, डॉ. अल्पना सिंह, राखी भारती, ममता गौतम ने भी कनातों का निरीक्षण कर छात्राओं को कई अन्य लाभदायक जानकारियां दी। छात्राओं में दीक्षा तिवारी, आभा गुप्ता, स्नेहलता चौहान, शालू, जिज्ञासा द्विवेदी की टोली का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें