फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जबाग दिखाकर छले गए मुसलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मुसलमानों और पिछड़ी जातियों को शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा दिलाने का वादा कर भाजपा, सपा और कांग्रेस सत्ता हासिल करती है। लेकिन सत्ता में आने के बाद इन जातियों का ख्याल नहीं रखती है। यह बात बातें शनिवार को नवलपुर चौराहे पर आयोजित जनसभा में पीस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने कही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। पुलिस पीड़ितों को सुनने के बजाय प्रताड़ित कर रही है। बिजली का खस्ता हाल है। उमसभरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। इसमें कार्यकर्ताओं ने अयूब को सिक्कों से तौलकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नसीम अहमद, नंद श्रीवास्तव, नमाज अख्तर, सुहैल अख्तर, अख्तर अली, अब्दुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें