फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में दो महिलाओं की कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार/भटनी। चोटी कटने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। भटनी के दो गांवों में शुक्रवार को दो महिलाओं की चोटी कट गई। घटना के बाद दोनों महिलाएं अचेत हो गईं। एक का इलाज पीएचसी और दूसरी महिला का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। इससे गांववालों में दहशत का माहौल है। पुलिस इसे अफवाह मान रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के विंदवलिया टोला निवासी रेनू देवी दोपहर को खेत में घूमने गईं थीं। महिला का आरोप है कि दो लोग पीछे से आए और चोटी काटकर चले गए। महिला को खेत में बेहोश देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं चौरिया गांव निवासी एजाज अहमद की पत्नी रात को सोई थीं। सुबह नींद खुली तो वह बिस्तर से उठ नहीं पा रही थीं। यह देख उसकी सास ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि बिस्तर पर चोटी कटी हुई पड़ी है। उसका इलाज पीएचसी पर कराया गया। दो दिन पूर्व लार बाजार में मां-बेटी की चोटी कट चुकी है। लोग इस घटना को लेकर भय में है और तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे महज अफवाह मान रही है। भटनी एसओ विजय नारायण ने बताया कि चोटी कटने की सूचना मिली थी, जो अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें