फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने मोबाइल चुराते दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार ने मोबाइल चुराते दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन

मोबाइल में लोकेशन फीड होने के कारण देवरिया में पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा कस्बे के एक मोबाइल फोन की दुकान से मोबाइल और नकदी चुरा कर भाग रहे दो चोरों को दुकानदार ने अपने साथियों के साथ पीछा करके पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम तरकुलवा कस्बा निवासी रोहित जायसवाल ने तहरीर में कहा है कि उसकी मोबाइल केयर नाम की दुकान कस्बे में मेन सड़क पर है। शनिवार की सुबह वह दुकान में था। इसी दौरान ग्राहक बनकर दो लोग आए और मोबाइल फोन देखने लगे। इस बीच एक व्यवसायी आया, जिससे सामान लेकर वह दुकान में रखने लगा। इसी दौरान दोनों व्यक्ति लगभग 60 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल तथा काउंटर में रखे हुए एक लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा है कि चोरी गए उसके मोबाइल में लोकेशन फीड था। इसके सहारे वह अपने कुछ साथियों के साथ चोरों का पीछा करने लगा। दोनों चोर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के समीप यमुना सदन के पास झाड़ी में छिपे हुए थे। जहां से दोनों को मोबाइल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और उनको अपनी दुकान पर लाया। जहां उनके पास से दोनों मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसके बाद उसने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें