फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने एसडीएम को विद्युत कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत सब स्टेशन से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को दी जा रही आपूर्ति में हो रही अघोषित कटौती को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कटौती बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व सपा नेता वीरेंद्र गुप्ता और यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती को लेकर तहसील परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अरुण सिंह को पत्रक सौंप 10 घंटे भी बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए आपूर्ति की मांग की। वहीं विद्युत कटौती को लेकर निवर्तमान चेयरमैन अजीत जायसवाल ने भी तहसीलदार वंशराज राम को पत्रक दिया। इस दौरान महेंद्र पटेल, बाबूलाल, उदय नारायण, गुलाम रसूल, अब्दुल मोनाब शाह, औरंगजेब, अब्दुल्लाह लारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें