फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक ने कोर्ट में सरेंडर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अनैतिक देह व्यापार कराने वाला आरोपी होटल मालिक अमित सिंह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस इसमें शामिल नौ आरोपियों को पहले ही में जेल भेज चुकी है। आरोपी के सरेंडर होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नगर में पथिक निवास में अनैतिक देह व्यापार का धंधा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से लंबे दिनों से चल रहा था। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई से परहेज करती थी। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। 15 अगस्त को एसपी राजीव मल्होत्रा के 100 डॉयल के प्रभारी रहे दिव्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी की। इसमें होटल मैनेजर सहित तीन युवतियां और युवक गिरफ्तार हुए। पुलिस इस मामले में होटल मालिक सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया। शुरुआती दौर में आठ लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। फरार चल रहा होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घरवालों पर दबाव बनाई और बीच में आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसको लेकर अमित का रिश्तेदार यशवंत सिंह कोतवाल से उलझ गए। पुलिस इस मामले में यशवंत पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस की ओर से पड़े चौतरफा दबाव की वजह से आरोपी होटल मालिक ने तीन दिन पहले देवरिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें