फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सामग्री न मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल, देवरिया। तेलियां कला में मऊ के बाढ़ पीड़ित रात गुजार रहे है। रविवार को मऊ से पहुंचे अफसरों ने राहत समाग्री का वितरण किया। समाग्री पाने से वंचित कुछ महिलाएं प्रशासन पर भेद भाव का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। एसडीएम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मऊ जिले के बाढ़ प्रभावित चक्की मुसाडोही के लोगों की शरण स्थली श्रीराम महाविद्यालय तेलियां कला में बनाई गई है। रविवार को दोपहर में मऊ के मोहम्मदाबाद के एसडीएम अनूप कुशवाहा की मौजूदगी में 350 पीड़ित परिवारों में राहत समाग्री वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों की बनी सूची के आधार आटा, चावल, चीनी, दाल समेत अन्य सामग्री बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों में दवाईयां वितरण किया। प्रशासन की ओर से बनाई गई सूची में बाढ़ प्रभावित कुछ महिलाओं का नाम सूची में नहीं होने पर हंगामा करने लगी। गांव के सुरेश , फागू, उर्मिला देवी, सरोज देवी, आदि ने मऊ प्रशासन पर राहत सामग्री वितरण के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाया। मधुबन के तहसीलदार हरिश्चन्द्र त्रिपाठी, बीईओ गोपाल शरण तिवारी, लेखपाल अरविन्द यादव, सुरेन्द्र , ग्राम प्रधान नंदलाल यादव व सुरक्षा में मधुबन पुलिस मौजूद रही। एसडीएम अनूप कुशवाहा ने बताया कि लेखपालों के जरिए सूची तैयार किया था। मदद पाने से वंचित लोगों को भी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें