फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों की कलाई पर चाइनीज राखी न बांधे बहना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन पर बाजार में चाइनीज राखियों की धूम है। भाजयुमो नेताओं ने गुलाब का फूल देकर जहां दुकानदारों से राखी नहीं बेचने के लिए अपील की। वहीं बहनों से चाइनीज राखी नहीं बांधने की गुजारिश की।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि भारत को आंख दिखाने वाले चीन आज हमारी वजह से आर्थिक रूप से मजबूत है। भारत में अपना सामान बेचकर बेहतर कमाई कर रहा है। लेकिन हमारे देश के लोग इससे सबक नहीं ले रहे है। हालत को देखते हुए चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की जरूरत है। इससे चीन काफी हद तक कमजोर होगा। इसके लिए देश के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। रक्षाबंधन का त्योहार है। इन दिनों बाजार के अधिकांश दुकानों पर चाइनीज रखी बेची जा रही है। ऐसे राखियों को बेचने से दुकानदार परहेज करे और महिलाएं व युवतियां भी चाइनीज राखी की खरीदारी पर लगाम लगाए। इससे चीन को कड़ा संदेश दिया जा सकता है। इस दौरान रामदास मिश्र, अंबिकेश पांडेय, अंकुर राय, सूरज पटेल, धीरज मिश्र, दुर्गेश मिश्र, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें