फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईटीआई के रोजगार मेले मे 19 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 19 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई देवरिया के.के. राम को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ब्लॉक स्तर से लेकर जनपद स्तर तक रोजगार के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई देवरिया केके राम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ 11 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में आई कंपनियां 15,000 से 25,000 रुपये तक के वेतन पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें