फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 19 एकड़ जमीन, आलीशान कोठी और लग्जरी लाइफस्टाइल ने बढ़ाया शक

Thu, 19 Feb 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के आरोपी युवक की संपत्ति में बीते एक-दो वर्षों में अचानक हुई बेतहाशा बढ़ोतरी ने इलाके में चर्चा और संदेह दोनों को जन्म दे दिया। कुछ दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके और दो अन्य दोस्तों के घर छापेमारी कर नोटिस चस्पा किया था। उसके बाद जिले की क्राइम ब्रांच टीम उसके दोस्तों और उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। संदिग्ध मिलने पर एसओजी ने उसे एसपी के समक्ष पेश किया, लेकिन वह घर में शादी की बात कह निकल गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक ने अपने नाना के नाम से लखीमपुर जिले में एक ही प्लॉट में 19 एकड़ जमीन खरीदी है। इसके अलावा एक वर्ष पूर्व महुआडीह थाना क्षेत्र के महुआडीह-रामपुर दूबे मार्ग पर स्थित काली मंदिर के समीप एक आलीशान घर भी बनवाया है, जिसकी भव्यता की इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दिसंबर माह में युवक ने अपनी इकलौती बहन की शादी बड़े धूमधाम और शानो-शौकत के साथ की थी। शादी समारोह में महंगी गाड़ियों का काफिला और भव्य आयोजन लोगों के बीच चर्चा में रहा। आरोपी युवक अक्सर लग्जरी चार पहिया वाहनों और बुलेट बाइक से चलता है। वह अपने दोस्तों के साथ देश-विदेश की सैर पर भी जाता रहता है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है।
गांव के लोगों को उसकी आय के स्रोत को लेकर पहले से ही संदेह था, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी। अब सामने आ रहा है कि दिल्ली और राजस्थान के जयपुर में कुछ युवकों द्वारा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में उसका नाम भी चर्चा में है। जुलाई माह में आरोपी के घर पर पूर्व में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस चस्पा की थी। इसके बाद से युवक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें