फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने 24 घंटे रखा भूख हड़ताल, सरकार पर भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

--------------


24 घंटे भूख हड़ताल पर रहे जेई
मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जूनियर इंजीनियर संघ के बैनर तले जेई और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं ने शनिवार को 24 घंटे का सामूहिक उपवास रखा। इसका शुभारंभ मुक्ति नाथ मिश्र और जेपी पांडेय ने आंदोलनकारियों को फूलों की माला पहनाकर पहनाकर किया।
विज्ञापन

इंजीनियर संघ के अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली निगम कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लंबे दिनों से कई मांगे अधर में लटकी हुई हैं। लेकिन, सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके पूर्व भी इन मांगों को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। ग्रेड पे 4600 को एक जनवरी 2006 से लागू करने, समयबद्ध वेतनमान, नौ वर्ष पर सहायक अभियंता, 14 वर्ष पर एक्सईएन और 19 वर्श पर अधीक्षण अभियंता की पूर्ववर्ती व्यवस्था को लागू किया जाए। अवर अभियंता प्रभारी की भ्रष्ट व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। प्रदेश की बिजली व्यवस्था के संचालन के लिए जेई के रिक्त 3000 पदो को तत्काल भर्ती करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांगों को पूरा किया जाए। ऐसा नहीं होने पर बिजली निगम के कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान एनके सिंह, क्षेत्रीय सचिव पुष्कर उपाध्याय, भुनेश प्रताप सिंह, रोशन कुमार, नीरज यादव, गौतम कुमार, अशोक कुमार, मनीष प्रजापति, सुधीर यादव, लाल बहादुर मौर्या, अनिरुद्ध मौर्या, संदीप कुमार, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें