फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी के बीच जिला अस्पताल में रोगियों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बदइंतजामी के बीच जिला अस्पताल में रोगियों का इलाज हो रहा है। ओपीडी में डॉक्टरों दिखाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वार्डों में दुर्गंध उठने और उमस होने से रोगियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर समय से नहीं बैठ रहे हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से ओपीडी में पर्ची जमा कर मरीज कतार में खड़े थे। दिन में 11 बजे बाल रोग चिकित्सक रामसकल यादव, डा. आर चन्द्रा, कार्तिकेय पांडेय रोगियों को देख रहे थे। वहीं डा. एसके मिश्रा वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने गए हुए थे। खुखुन्दू के सोहन, बसीयवा के फिरोज, वंसराज शर्मा, बीरभद्र अपने बच्चों को लेकर सुबह से इलाज के लिए आए थे। चार घंटे इंतजार के बाद नंबर आया। बदले मौसम की वजह से तेज बुखार और एईएस की मरीजों का इजाफा तेजी से हो रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में उमस भरी गर्मी से बीमार बच्चों और परिजनों को दिक्कतें हो रही हैं।
हाथ के पंखे की मदद से लोग गर्मी से राहत पा रहे हैं। हड्डी रोग चिकित्सक डा. पीएन कन्नौजिया के वार्ड के बाहर 50 से अधिक रोगी करीब पांच घंट से कतार में खड़े थे। गोपालगंज से आए नागेन्द्र पाठक, किशुनपाली से आई सुभागी देवी, मझगावां की झुन्ना देवी आदि ने बताया कि देर से डॉक्टर आए है। कई लोग बिना नंबर लगाए दिखाकर चले जा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में इलाज कराना मुश्किल हो गया है। सीएमएस डॉ. केसी राय ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाती है। मौसम के बदलाव के कारण रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

सीएचसी में हंगामा किया तो मिला इलाज
अधिक भीड़ होने पर डॉक्टर ने इलाज से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। पेट दर्द से तड़प रहे बालक को इलाज नहीं मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा किया। इससे सीएचसी में अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ता देख डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, तब जाकर लोग शांत हुए।
बदलते मौसम से अस्पताल में मरीजों का इजाफा हो गया है। सोमवार की सुबह मरीजों की भीड़ सीएचसी पर जुटी थी। पेट दर्द से परेशान सतरांव निवासी प्रियांशु 12 को लेकर घर वाले सीएचसी पहुंचे। पर्ची बनवाने के बाद डॉक्टर राजेश कुमार के पास ले गए। ओपीडी में भीड़ अधिक देख डॉक्टर ने बालक का इलाज करने के बजाए दूसरे डॉक्टर से दिखाने की बात कही। इस पर घर वाले भड़क गए और हंगामा करने लगे। सीएचसी में इलाज कराने आए डोलछपरा गांव के संदीप, बंसीपार के परीधि, मईल के कमलेश्वर, पयासी की दीपिका मिश्रा व प्रियंका, रेहान खान ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है। सीएचसी के अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मैं बाहर हूूं। अस्पताल पर डॉक्टरों की कमी है। मरीजों की संख्या बढ़ने से ऐसी दिक्कत आई होगी।

अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारने की मांग
फोटो समाचार
देवरिया। राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने जिला अस्पताल का हाल जाना। रोगियों की दुश्वारियां तथा ओपीडी में डॉक्टरों का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र की अगुआई में कांग्रेस नेता जिला अस्पताल सोमवार को पहुंचे। वार्डों में भर्ती रोगियों से मिलकर उनसे बातचीत किया और जिला अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल का हाल बदहाल है। ओपीडी में डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होने से रोगियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पुरूषोत्तम नरायण सिंह, हीरानंद राय,नागेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश मिश्र, दीपक पटवा, डॉ. एपी सिंह, राघवेन्द्र तिवारी, लालबाबू वर्मा, डॉ. डीपी मल्ल, देवव्रत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें