फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस छेड़ेगी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा सरकार में किसान, गरीब और नौजवान छले जा रहे हैं। भाजपा सरकार की तानाशाही से लोग ऊब चुके हैं। इसके विरोध नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के दिन से कांग्रेस मोदी-योगी गद्दी छोड़ो का आंदोलन शुरू करेगी। यह बात शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों का शोषण भाजपा सरकार कर रही है। बदले की भावना से कार्रवाई भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य है। नोट बंदी से अनेक कारखाने बंद हो गए और लोग सड़क पर आ गए। देश में आतंकवाद बढ़ रहा है। गांवों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान रोजगार की तलाश में परेशान हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जो चुनावी भाषण में कहे थे, उसमें से एक भी काम नहीं किए। देश को विकास, किसान को खुशहाली और बेरोजगारों को रोजगार सिर्फ कांग्रेस की सरकार में मिल सकता है। अगस्त क्रांति दिवस से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें