फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 179 केंद्रों को 26 सेक्टरों में बांटा गया, होगी सख्त निगरानी

Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के तहत जिले में बनाए गए कुल 179 केंद्रों को 26 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके लिए कुल 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे आठ से 10 या इससे अधिक विद्यालय दिए गए हैं। खुद भ्रमण करने के अलावा यह सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के जरिए परीक्षा के दौरान इन केंद्रों के मौजूदा हालात की सूचना लेंगे। 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की अनुमति के बाद जनपद स्तर पर मानीटरिंग करने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिले को कुल 26 सेक्टर में विभक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन सभी सेक्टरों की निगरानी के लिए तीन सुपर जोनल, छह जोनल, 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। एडीआईओएस नीलेश पांडेय ने बुधवार को बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था रहेगी। हर केंद्रों की गतिविधि को जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रुम से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके अलावा केंद्रों के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। समस्त नामित मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्रों का परीक्षा अवधि में सघन निरीक्षण करते हुए नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें