फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने आपस में चंदा जुटाया, श्रमदान कर बना दी नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आपस में जुटाया चंदा, श्रमदान कर बना दी नाली
विज्ञापन


आठ माह से टूटी नाली को दुरुस्त कराने में रुचि नहीं ले रही थी नगर पालिका
सिंधी मिल कॉलोनी का मामला, क्षतिग्रस्त नाली में आए दिन गिर रहे थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कर बहियां बल आपने, छाड़ि पराई आस... इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है सिंधी मिल कॉलोनी के लोगों ने। कॉलोनी में जाने वाली मुख्य सड़क से सटी नाली करीब आठ माह से टूटी हुई थी। क्षतिग्रस्त नाली में कई लोग गिरकर जख्मी हो गए थे। उसकी मरम्मत के लिए नगर पालिका में गुहार लगाते लोग थक चुके थे। कोई सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों ने आपस में चंदा एकत्रित कर गुरुवार को नाली को दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन

कसया रोड पेट्रोल टंकी के बगल से सिंधी मिल कॉलोनी में जाने वाली सड़क से लगी नाली करीब आठ माह पहले टूट गई थी। नाली के बगल में स्ट्रीट लाइट भी बंद रहती है। ऐसे में अक्सर राहगीर यहां गिरकर घायल होते थे। रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। नाली में गिरने से कॉलोनी निवासी भोला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। आबिद मंसूरी का रिक्शा पलट गया। कई अन्य लोग भी गिरकर जख्मी हो चुके हैं। बार-बार गुहार लगाने पर भी नगर पालिका के नहीं सुनने से आजिज लोगों ने खुद नाली की मरम्मत कराने का फैसला लिया। आपस में चंदा एकत्रित कर करीब 50 मीटर तक क्षतिग्रस्त नाली को दुरुस्त करा दिया। लोगों ने करीब 10 हजार रुपये जुटाए। मरम्मत कार्य में कानून पीड़ित न्याय मंच के सदस्य सलीम अंसारी, राकेश, रोहित गौतम, नबी रसूल, शहनवाज, इस्लामुद्दीन, शहनाज जफर, सलीम अंसारी, मनोज गोड़, अस्मल खान आदि ने श्रमदान भी किया। चंद घंटे की मेहनत के बाद नाली दुरुस्त हो गई। इस मुहिम की अगुवाई कर रहे कानून पीड़ित न्याय मंच के संस्थापक शमीम इकबाल व सचिव अविनाश सिंह ने कहा कि नगर पालिका सिटीजन चार्टर के अनुसार लोगों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है और न ही समस्याओं का समाधान कर रही है। सिंधी मिल कॉलोनी के लोगों ने नजीर पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें