सदर बीआरसी में आयोजित सम्मान समारोह को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने मंगलवार को बीआरसी स्थित शिक्षक भवन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी का अभिनंदन किया। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान की मांग रखी।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति सजग है। प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि बेसिक शिक्षकों की समस्याओं का न्यायोचित समाधान किया जा सके। शिक्षक संघ की 11 सूत्री मांगों का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बीएसए उपेंद्र कुमार ने कहा कि अगर शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए अवकाश के समय में भी इतने सक्रिय हैं तो निश्चित ही उनकी समस्याएं शीघ्र दूर होंगी। उन्होंने शिक्षकों को दायित्वों के प्रति भी सजग रखने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, समायोजित शिक्षकों को पूर्व की तरह बहाली, मृतक आश्रित को योग्यता के आधार पर नियुक्ति, चयन वेतनमान पर एक वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। जोरदार पैरवी से ही समस्याओं का समाधान संभव है। अध्यक्षता जिला संरक्षक रामवृक्ष सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश यादव, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, आनंद प्रकाश यादव, विनोद मिश्र, ऋषिकेश जायसवाल, नलिनी रंजन तिवारी, जयप्रकाश, नित्यानंद यादव, ऋषिकेश जायसवाल, रमेश यादव, दिलीप शुक्ला, बसंती राय, गायत्री तिवारी, शैल तिवारी, चंद्रप्रभा सिंह, फखरे आलम और अमलेश सिंह आदि मौजूद थे।